RTE Chhattisgarh Admission 2026-27 {rte.cg.nic.in} Last Date, Online Apply, Lottery Result

RTE Chhattisgarh Admission 2026-27 Started: छत्तीसगढ़ में आरटीई के तहत निजी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया 16 फ़रवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। छतीसगढ़ सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 शिक्षा के अधिकार कानून के तहत rte.cg.nic.in portal के माध्यम से 31 मार्च 2026 तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते है। छत्तीसगढ़ से अबकी बार नर्सरी या केजी के बजाय केवल कक्षा पहली को ही आरटीई के अंतर्गत दाखिले का एकमात्र बिंदु तय किया गया है। यह कदम स्कूलों की मनमानी को रोकना के लिए उठाया गया है।

आरटीई छत्तीसगढ़ एडमिशन 2026 ऑनलाइन आवेदन शुरू

आरटीई एडमिशन प्रक्रिया जो की शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE Act 2009) के तहत शुरू किया गया ह। इस अधिनियम के तहत गरीब वर्ग के बच्चे भी प्रदेश के प्राइवेट स्कूलों में निशुल्क शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। छत्तीसगढ़ राज्य के पात्र छात्र rte.cg.nic.in के माध्यम से 31 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आरटीई छत्तीसगढ़ एडमिशन 2026 कक्षा बारहवीं तक आप प्रदेश के प्राइवेट स्कूलों में निशुल्क शिक्षा का मौका पा सकते है।

इस अधिनियम के तहत छत्तीसगढ़ के निजी स्कूलों में 25% सीट गरीब वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षित रखे गए है। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) आरटीई एडमिशन के तहत छत्तीसगढ़ सरकार विद्यार्थियों को नर्सरी कक्षा से बारहवीं कक्षा तक नि:शुल्क शिक्षा प्रदान कराएगी। इस लेख में आपको RTE CG Admission 2026-27 Dates, Eligibility, Apply Online आदि की जानकारी नीचे मिलेगी।

RTE Chhattisgarh Admission 2026-27 Dates

छत्तीसगढ़ आरटीई एडमिशन प्रक्रिया को लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा दो चरणों में बनता गया है। पहला चरण 01 जनवरी 2026 से शुरू होकर 30 मई 2026 को पूर्ण होगा। वही दूसरा चरण 08 जून से शुरू होगा और 17 अगस्त 2026 को समाप्त होगा।

  • पहला चरण
विवरणतारीखे
स्कूल प्रोफाइल अपडेट01 – 31 जनवरी 2026
नोडल प्राचार्य, डीईओ द्वारा सत्यापन01 जनवरी से 7 फरवरी 2026
RTE CG छात्र पंजीकरण16 फरवरी से 31 मार्च 2026
नोडल वेरिफिकेशन16 फरवरी से 31 मार्च 2026
लॉटरी ड्रा एवं आवंटन13 अप्रैल से 17 अप्रैल 2026
स्कूल दाखिला01 मई से 30 मई 2026
वर्ष 2025-26 की शुल्क प्रतिपूर्ति का सत्यापन कार्य25 मई से 30 जून 2026
  • दूसरा चरण
विवरणतारीखे
न्यू स्कूल रजिस्ट्रेशन08 जून से 20 जून 2026
नोडल प्राचार्य, डीईओ द्वारा सत्यापन08 जून से 25 जून 2026
छात्र पंजीकरण01 जुलाई से 11 जुलाई 2026
नोडल वेरिफिकेशन01 जुलाई से 15 जुलाई 2026
लॉटरी ड्रा एवं आवंटन27 जुलाई से 31 जुलाई 2026
स्कूल दाखिला03 अगस्त से 17 अगस्त 2026

Also Read:

RTE CG Admission 2026-27 Overview

Admission AuthorityState School Education Portal, Chhattisgarh
Name of ActRight to Education Act (RTE 2009)
Article ForRTE Chhattisgarh Admission 2026-27
Seat Reservation25%
Age LimitCheck Notification.
Admission Last Date31 March 2026 (First Round)
Selection ProcessLottery System Based
Official Websiterte.cg.nic.in

RTE Chhattisgarh Admission 2026-27 (योग्यता / पात्रता)

आरटीई छत्तीसगढ़ एडमिशन के लिए आवेदकों को कुछ नियम व शर्तों का पालन करना होगा। पात्रता की जानकारी आपको नीचे दी गयी है।

  • आवेदक छत्तीसगढ़ राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • वार्षिक आय – आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 01 लाख रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • बच्चे की उम्र 3 साल से लेकर 6.5 साल के बीच की होनी चाहिए। (आवेदक की आयु दिनाँक 31-03-2026 के अनुसार)
  • आवेदक का परिवार BPL श्रेणी, दुर्बल वर्ग(EWS), असुविधाग्रस्त वर्ग: SC (अनुसूचित जाति), ST (अनुसूचित जनजाति), दिव्यांग (40%), आदिम आदिवासी समूह (तहसीलदार द्वारा सत्यापित स्थायी जाति प्रमाण पत्र), वन निवासी अनुसूचित जाति (वन पट्टा), HIV (सरकारी अस्पताल से सत्यापित प्रमाण पत्र), अनाथ (बाल कल्याण समिति द्वारा जारी सूची में नाम) से होना चाहिए।

RTE Chhattisgarh Admission 2026-27: आवेदन कैसे करें?

छत्तीसगढ़ आरटीई प्रवेश 2026 के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किये जा सकते है। ऑनलाइन आवेदन आरटीई छत्तीसगढ़ की ऑफिसियल वेबसाइट rte.cg.nic.in पर 16 फरवरी से 31 मार्च 2026 तक कर सकते है। आरटीई एडमिशन फॉर्म भरने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

RTE Chhattisgarh Admission 2026-27 Apply Online
RTE Chhattisgarh Admission 2026-27 Apply Online
  • सबसे पहले आरटीई ऑफिसियल वेबसाइट rte.cg.nic.in पर जाए।
  • होमपेज पर आपको “छात्र पंजीयन (आवेदन)/ संसोधन / प्रिंट” के विकल्प को खोजे और उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद नए वेबपेज पर आपको “नया आवेदन भरे” के विकल्प पर क्लिक करें और पूछी गयी जानकारी ध्यान से भरे।
  • ऑनलाइन आवेदन के समय आपको छात्र का विवरण, माता-पिता या पालक की जानकारी, छात्र का पता, स्कूल का चयन, दस्तावेज की जानकारी आदि भरनी होगी।
  • अगले फेज में आपको सभी जरुरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
  • अंत में दी गयी जानकारी को अच्छे से जाँच ले। और “सुरक्षित करें” के विकल्प को चुन कर अपना आवेदन फॉर्म भर दे।

Useful Links for RTE CG Admission Form 2026-27

CG RTE Admission Notification PDF 2026Notification
RTE CG Admission Form 2026-27Click Here
Official Websiterte.cg.nic.in

RTE Chhattisgarh Admission 2026-27 Required Documents

  • जन्म प्रमाण पात्र
  • पहचान पत्र (आधार कार्ड)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • वर्ग का प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • वार्षिक आय सर्टिफिकेट
  • स्वयं सत्यापित दस्तावेज, आदि

RTE CG Lotter Result 2026-27

आरटीई एडमिशन छत्तीसगढ़ चयन लॉटरी के माध्यम से होगा। लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा प्रथम चरण के एडमिशन के लिए लॉटरी ड्रा डालने और उसका परिणाम जानने का समय निर्धारित किया हुआ है। निजी स्कूलों को अभिभावकों के समक्ष लॉटरी ड्रा करना होगा और उसके बाद RTE Chattisgarh Lottery Result 2026 को स्कूल के नोटिस बोर्ड पर लगाना होगा। लॉटरी एक पारदर्शी तरीके से होगी। आरटीई छत्तीसगढ़ लॉटरी रिजल्ट 13 अप्रैल से 17 अप्रैल 2026 तक जारी करना होगा।

Frequently Asked Questions (FAQs)

  1. छत्तीसगढ़ आरटीई एडमिशन प्रक्रिया सत्र 2026-27 के लिए कब शुरू होगी?

    आरटीई छत्तीसगढ़ एडमिशन 2026 आवेदन प्रक्रिया 16 फरवरी से शुरू हो चुकी है।

  2. What is RTE Chhattisgarh Admission 2026-27 Last Date?

    The RTE CG Admission 2026-27 Online Last Date to apply online is 31 March 2026.

  3. आरटीई के तहत छत्तीसगढ़ में एडमिशन कैसे पाए?

    आरटीई स्कीम के तहत छत्तीसगढ़ के प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन pane के लिए आपको सबसे पहले पात्रता की जाँच करनी होगी। केवल पात्र अभ्यर्थी ही RTE छत्तीसगढ़ की ऑफिसियल वेबसाइट https://rte.cg.nic.in/Student/StudentApplication.aspx पर आवेदन कर सकते है।

Leave a Comment