Jharkhand ITI Admission 2026 Apply Online @iti.jharkhand.gov.in application, dates

Jharkhand ITI Admission 2026-27: श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, निदेशालय, नियोजन एवं प्रशिक्षण, झारखंड द्वारा Jharkhand ITI Admission 2026 हेतु अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट https://iti.jharkhand.gov.in/ पर जारी करेगी। इस अधिसूचना में शैक्षणिक सत्र 2026 -27-28 में NCVT /SCVT से मान्यता प्राप्त झारखण्ड राज्य के सभी आईटीआई प्रशिक्षण संस्थाओं में एडमिशन हेतु जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। झारखंड आईटीआई एडमिशन 2026 के लिए आवेदन मई 2026 में शुरू होने की सम्भावना है। इस लेख में आपको Jharkhand ITI Admission form 2026 के सम्बन्ध में पूरी जानकारी मिलेगी।

iti.jharkhand.gov.in Jharkhand ITI Admission 2026-27 Notification

झारखंड राज्य के विद्यार्थी जो 8वीं, 10वीं या 12वीं कक्षा पास कर चुके है और आईटीआई कोर्स में दाखिले के बारे में जानकारी लेना चाहते तो वो बिलकुल सही स्थान पर है। झारखंड रोजगार एवं प्रशिक्षण निदेशालय हर साल की तरह इस साल भी मेरिट के आधार पर आईटीआई कोर्स में प्रवेश देगा। Jharkhand ITI Application Form 2026 जमा होने की प्रक्रिया मई 2026 से शुरू होकर जून 2026 तक होने की सम्भावना है। आईटीआई ट्रेड में प्रवेश के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से ही आमंत्रित होंगे। नीचे इस लेख में आपको harkhand ITI Admission 2026 Notification, Dates, Eligibility, Counselling और Online Application Form कैसे भरे, आदि की जानकारी अच्छे से मिलेगी।

Jharkhand ITI Admission Notification 2026 Link (Active Soon)

Jharkhand ITI Admission 2026 Dates

Check the Jharkhand ITI 2026 admission dates through below given table. The tentative dates are mentioned here. The official schedule will update soon with release of ITI Jharkhand admission official notification.

EventsDates
झारखंड आईटीआई एडमिशन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीखमई 2026
आईटीआई झारखंड ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीखजून 2026
Provisional मेरिट लिस्ट जारी होगीजून 2026
मेरिट लिस्ट में त्रुटि सुधारने की तिथिजून 2026
अंतिम मेरिट लिस्ट जारी होगीजून 2026
पहले राउंड के लिए काउंसलिंग शुरू होगीजुलाई 2026
ट्रेड (ट्रेडों) और/या आईटीआई (आईटीआई) का चॉइस फिलिंग की तिथिजुलाई 2026
सीट आवंटन और आवंटन पत्र डाउनलोड करने की तिथिजुलाई 2026
पहले राउंड के लिए एडमिशन की अंतिम तिथिजुलाई 2026
दूसरे राउंड के लिए काउंसलिंग शुरू होने की तिथिअगस्त 2026
ट्रेड (ट्रेडों) और/या आईटीआई (आईटीआई) का चॉइस फिलिंग की तिथिअगस्त 2026
सीट आवंटन और आवंटन पत्र डाउनलोड करने की तिथिअगस्त 2026
दूसरे राउंड के लिए एडमिशन हेतु रिपोर्टिंग की अंतिम तिथिअगस्त 2026

Also Read:

Maharashtra ITI Admission 2026Best Career Options after 10th/12th
UP ITI Admission 2026WB ITI Admission 2026

Jharkhand ITI Admission 2026-27 Overview

संचालक विभागश्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, निदेशालय, नियोजन एवं प्रशिक्षण, झारखंड
एडमिशन फॉरझारखंड आईटीआई एडमिशन 2026
आवेदन तिथिमई 2026 से जून 2026
चयनमेरिट आधार पर
शैक्षणिक योग्यतामान्यता प्राप्त बोर्ड से 8वीं, 10वीं कक्षा पास
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटiti.jharkhand.gov.in

Jharkhand ITI 2026 Eligibility Criteria (पात्रता मापदंड)

झारखंड राज्य के आईटीआई संस्थानों में प्रवेश हेतु पात्रता या योग्यता मापदंडों की जानकारी नीचे दी गयी है। केवल पात्र अभ्यर्थी ही आईटीआई कोर्स में दाखिला ले सकेंगे।

आवासीय योग्यता (Residential Qualification)

  • झारखंड आईटीआई कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदक झारखंड राज्य का स्थायी निवासी या स्थानीय निवासी होना चाहिए। आवेदक को आवेदन के समय स्थाई निवासी प्रमाण पत्र की जरूरत रहने वाली है। स्थाई निवासी की परिभाषा के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना जरूर जांचे।

आयु सीमा (Age Limit)

  • दिनांक 01 जुलाई 2026 के अनुसार
  • न्यूनतम आयु: 14 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष
  • दिव्यांग जनों / सैन्य कार्यवाही में मारे गए सैन्य कर्मियों के विधवाओं के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष तक है।
  • मैकेनिक मोटर व्हीकल (MMV) ट्रेड के लिए न्यूनतम आयु: 17 वर्ष

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • कक्षा 8वीं पास: आवेदक किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 8वीं पास होना चाहिए। 8वीं पास अभ्यर्थी चुनी हुए ट्रेड के लिए ही आवेदन कर सकते जैसे प्लंबर, शीट मेटल वर्कर, वायरमैन, मेसन, वेल्डर, सिलाई टेक्नोलॉजी, कारपेंटर, आदि।
  • कक्षा 10वीं उत्तीर्ण: उपरोक्त के अतिरिक्त अन्य सभी ट्रेड के लिए आवेदक कम से कम 10वीं पास होना अनिवार्य है।

झारखंड आईटीआई एडमिशन 2026 आवेदन शुल्क

  • सामान्य / ईडब्ल्यूएस / बीसी- I / बीसी- II श्रेणी के उम्मीदवार – 400 रुपये
  • एससी/एसटी/महिला उम्मीदवार के लिए फीस – 200 रुपये

झारखंड आईटीआई एडमिशन 2026 आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

Jharkhand ITI Application Form 2026: आईटीआई झारखंड में प्रवेश हेतु आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी। आवेदन से पहले अपनी पात्रता की जाँच करे। केवल पात्र अभ्यर्थी ही ऑफिसियल वेबसाइट iti.jharkhand.gov.in पर जा कर अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन अप्लाई से पहले सभी जरुरी दस्तवेज़ों को इंतजाम कर ले। Jharkhand ITI Online form 2026 के लिए नीचे दी गयी प्रक्रिया को फॉलो करें:

  • झारखंड आईटीआई रजिस्ट्रेशन के लिए विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं – iti.jharkhand.gov.in
  • होमपेज पर आपको आईटीआई एडमिशन के लिए “New Registration” पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए नाम, पता, फ़ोन नंबर और मोबाइल नंबर आदि की जानकारी देनी होगी।
Jharkhand ITI Applicant Registration Process
Jharkhand ITI Applicant Registration Process
  • रजिस्ट्रेशन के बाद आपको लॉगिन आईडी मिलेगी। इसके बाद लॉगिन करें और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म सावधानीपूर्वक अच्छे से भरें।
  • इसके बाद आवश्यक दस्तावेज, फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे। सभी दस्तावेज सही साइज और फॉर्मेट में हो।
  • आवेदन फॉर्म में दी गयी जानकारी जांचे और एप्लीकेशन फॉर्म को जमा कर दे।
  • जमा किये गए आवेदन फॉर्म या रसीद/प्रिंटआउट निकलवा कर सुरक्षित रखें।

Important Documents for Jharkhand ITI Admission 2026-27

ITI Jharkhand Admission 2026 के लिए आवेदक को कई जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। जिनकी सूची नीचे दी गयी है। इसके इलावा भी जरूरी दस्तावेजों की जानकारी आप ऑफिसियल नोटिफिकेशन से जाँच सकते है।

  • कक्षा 8वीं / 10वीं पास मार्कशीट एवं प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू है तो)
  • आवासीय प्रमाण पत्र
  • आवेदक का आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र
  • नया पासपोर्ट साइज फोटो एवं हस्ताक्षर
  • मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी
  • Medical Certificate (if required)

Jharkhand ITI 2026 Seats Reservation

Check the Jharkhand ITI Admission Seats Reservation category wise details below:

Category Reservation in Percentage
Unreserved category 40%
Economically Poor Class10%
Scheduled Caste12%
Schedules Tribes13%
Backward Class-I14%
Backward Class-II11%

Jharkhand ITI Merit List 2026

श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, निदेशालय, नियोजन एवं प्रशिक्षण, झारखंड कक्षा 8वीं और 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार करेगी। यदि किसी केस में दो अभ्यर्थियों के अंक समान हों, तो अधिक आयु वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता मिलेगी। झारखंड आईटीआई मेरिट लिस्ट 2026 विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। मेरिट सूची जून माह में जारी होने की उम्मीद रहेगी।

Jharkhand ITI Counselling 2026

झारखंड आईटीआई एडमिशन अंतिम मेरिट सूची जारी होने के बाद चयनित अभ्यार्थी ऑनलाइन काउंसलिंग में भाग ले सकेंगे। काउंसलिंग के समय अभ्यार्थी अपनी रैंक के आधार पर आईटीआई ट्रेड को चुन सकते है। उच्च रैंक प्राप्त कर चुके अभ्यार्थी को आईटीआई ट्रेड और अध्ययन संस्थान के चयन में प्राथिमकता दी जाएगी। काउंसलिंग के लिए आपको सभी जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। सभी दस्तावेजों की सूची आपको ऑफिसियल नोटिफिकेशन में मिलेगी।

Frequently Asked Questions (FAQs)

  1. What is Jharkhand ITI admission official website?

    The official website of Jharkhand ITI Admission 2026 is https://iti.jharkhand.gov.in/. Visit the official website and click on “Admission” button displayed in main menu to apply online.

  2. झारखंड आईटीआई एडमिशन 2026 आवेदन कब शुरू होंगे?

    आईटीआई झारखंड प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन मई 2026 में शुरू होने की सम्भावना है।

  3. What is last date to apply for ITI Jharkhand Admission 2026?

    The last date to apply online for ITI Jharkhand Admission 2026 is June 2026. The official dates will confirm soon here.

Leave a Comment