MP ITI Admission 2026: रजिस्ट्रेशन, तिथियां, आवेदन फॉर्म, काउंसलिंग और एडमिशन की पूरी जानकारी!

MP ITI Admission 2026: कौशल विकास निदेशालय (डीएसडी), मध्य प्रदेश एमपी आईटीआई एडमिशन 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट https://dsd.mp.gov.in/ पर जल्द ही शुरू करेगा। मध्य प्रदेश के इच्छुक छात्र या छात्राएं जो आईटीआई कोर्स में प्रवेश पाना चाहते है उन सभी को MP ITI Online Form 2026 भरना होगा, जिसकी जानकारी इस लेख में नीचे दी गयी है। अभ्यर्थी जो 14 वर्ष की आयु पूरी कर चुके वहीं MP ITI Admission Form 2026-27 भर सकते है।

MP ITI Admission 2026-27 Complete Guidelines

एमपी आईटीआई एडमिशन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। आईटीआई कोर्स में एडमिशन हेतु कोई प्रवेश परीक्षा नहीं होगी। पात्र अभ्यर्थी एमपी आईटीआई एडमिशन 2026 आवेदन फॉर्म मई या जून 2026 (expected) से भर सकेंगे। सबसे पहले एमपी आईटीआई एडमिशन नोटिफिकेशन 2026 को जारी होने दे। उसके बाद ही MP ITI 2026 Registration के बारे में पूरी जानकारी दे पाएंगे और आवेदन की तारीखों के बारे में भी बता पाएंगे। एमपी आईटीआई प्रवेश 2026 के सबंध में अधिक जानकारी के लिए इस पेज पर दी गयी जानकारी देखें।

MP ITI Admission 2026 Complete Guidelines
MP ITI Admission 2026 Complete Guidelines

Also Read:

DSD MP ITI Admission 2026 Dates

EventsDates
एमपी आईटीआई एडमिशन 2026 रजिस्ट्रेशन की शुरुआतमई या जून 2026
एमपी आईटीआई 2026 पंजीकरण की अंतिम तिथिजून 2026
चॉइस फिलिंग, रजिस्ट्रेशन में त्रुटि को सूधारने और संस्थानों की प्राथमिकता का चयनजून 2026
आवेदकों के लॉगिन पर सामान्य रैंक प्रदर्शित करने की तिथिजून 2026
आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए समयजून 2026
प्रथम चयन सूची प्रकाशित होगीजून 2026
प्रथम चयन सूची के आधार पर एडमिशन, आवंटित संस्थान में उपस्थिति होना, मूल दस्तावेजों का सत्यापन एवं एडमिशन हेतुजुलाई 2026
दूसरी चयन सूची प्रकाशित होगीजुलाई 2026
दूसरी चयन सूची के लिए चॉइस फिलिंग, संस्थानों की प्राथमिकता का चयन, मूल दस्तावेजों का सत्यापन एवं एडमिशन हेतुजुलाई 2026
तीसरी चयन सूची जारी होगीजुलाई 2026

DSD MP ITI Admission Form 2026 Direct Link

कौशल विकास निदेशालय (डीएसडी) मध्य प्रदेश जल्द ही एमपी आईटीआई एडमिशन आवेदन फॉर्म और prospectus या नोटिफिकेशन पीडीऍफ़ फाइल ऑनलाइन माध्यम से जारी करने वाला है। पात्र अभ्यर्थी समय रहते अपना आवेदन कर सकेंगे। सबसे पहले आप सभी एमपी आईटीआई प्रवेश हेतु पात्रता की शर्तो की जाँच नीचे इस लेख के माध्यम से कर लें। MP ITI Admission form 2026 और notification PDF आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होते ही, नीचे दिए गए लिंक पर एक्टिव हो जाएगी।

MP ITI Admission Form 2026 Link (Active Soon)

MP ITI Admission 2026 Prospectus PDF (Active Soon)

SCVT MP ITI Admission 2026-27 Overview

Key InformationDetails
Article FormMP ITI Admission 2026
Admission AuthorityDirectorate of Skill Development, Madhya Pradesh
Admission toEngineering and Non- Engineering ITI Courses
Selection ProcessMerit-based (No entrance exam)
Mode of ApplicationOnline
QualificationClass 8 or Class 10 depending on trade
Application DatesMay – June 2026
Age LimitMinimum 14 Years
Official Portaldsd.mp.gov.in

MP ITI Admission 2026 Application Form

कौशल विकास निदेशालय (डीएसडी) एमपी आईटीआई एडमिशन आवेदन फॉर्म भरने के प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी। MP ITI Admission Process में आपको रजिस्ट्रेशन, फॉर्म भरना, जरुरी दस्तावेज अपलोड, आवेदन शुल्क का भुगतान, आईटीआई कोर्स का चयन और विकल्प को भरना आदि शामिल होगा। एमपी आईटीआई एप्लीकेशन फॉर्म आपको कौशल विकास निदेशालय, मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर भरना होगा। आप भी नीचे गए तरीके से मध्य प्रदेश आईटीआई ट्रेड एडमिशन 2026 के लिए पंजीकरण करा सकते है:

  • सर्वप्रथम आपको आधिकारिक पोर्टल www.dsd.mp.gov.in पर जाना होगा।
  • वहां होमपेज पर आपको “आईटीआई में 2026 प्रवेश हेतु रजिस्ट्रेशन” के विकल्प को खोजना होगा और आईटीआई एडमिशन हेतु पंजीकरण के लिए सही लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको “Candidates Registration Here” के बटन पर क्लिक करके ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा करें।
  • पंजीकरण पूरा होने के बाद आपको Registration ID & Password प्राप्त होगा।
  • Registration ID & Password की सहायता से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म को पूरा भरे।
  • एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी गयी जानकारी बड़े ध्यान से दर्ज करें।
  • इसके बाद सभी महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट को अपलोड करें। ध्यान रहे दस्तावेज सही फॉर्मेट और साइज में ही अपलोड होंगे।
  • दस्तावेज अपलोड होने के बाद आवेदन शुल्क भुगतान कर दे। आवेदन फॉर्म को सबमिट करने से पहले सभी जानकारी अच्छे से जाँच लें।
  • अंत में आवेदन फॉर्म और receipt का प्रिंट आउट निकलवा कर सुरक्षित रख लीजिए।

SCVT MP ITI Admission 2026 Eligibility Criteria

अभ्यार्थी मध्य प्रदेश आईटीआई एडमिशन हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से पहले शैक्षणिक और आयु सीमा योग्यता की जानकारी नीचे से जाँच लें। SCVT MP केवल पात्रता अभ्यर्थियों के ही आवेदन फॉर्म स्वीकार करेगा।

Educational Qualification ITI Admission MP

  • आवेदक छात्र या छात्र कम से कम 8वीं पास होना चाहिए। इसके इलावा विद्यार्थी को 10वीं/12वीं कक्षा या इसके समकक्ष व्यवहार के अनुसार पास होना अनिवार्य है। ट्रेड वाइज शैक्षणिक योग्यता की जानकारी आपको official notification में मिलेगी।
  • कुछ ट्रेड जिसमें वुडवर्क तकनीशियन-बढ़ई, मेसन, सिलाई प्रौद्योगिकी, ड्रेस मेकिंग और पेंटर आदि सामान्य ट्रेडों हेतु आठवीं पास होना ही काफी है। कुछ इंजीनियरिंग ट्रेड के लिए बारहवीं पास होना अनिवार्य है। शैक्षणिक योग्यता की सम्पूर्ण जानकारी एमपी आईटीआई एडमिशन नोटिफिकेशन से जांचे।

Age Limit Criteria for ITI Admission 2026 Madhya Pradesh

  • मध्य प्रदेश आईटीआई एडमिशन फॉर्म भरने के लिए आवेदक की न्यूनतम उम्र 14 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी।
  • वहीं आईटीआई में ड्रोन ट्रेड के लिए न्यूनतम आयु 16 वर्ष इससे अधिक होना चाहिए।

List of Required Documents for MP ITI Admission 2026

Candidates need to upload various documents at the time of online registration for ITI Course in Madhya Pradesh state.

  • Mobile number and email ID
  • Passport-size photograph
  • Scanned Signature
  • Educational Qualification certificates (Class 8th/10th/12th)
  • Identity proof (Aadhaar card)

File Size Specifications

DocumentSizeFormat
Photograph15 KB – 100 KBJPG/JPEG
SignatureUp to 50 KBJPG/JPEG

MP ITI Merit List 2026

कौशल विकास निदेशालय (डीएसडी) एमपी आईटीआई मेरिट लिस्ट 2026 ऑनलाइन माध्यम से जारी करेगा। जो अभ्यार्थी एमपी आईटीआई एडमिशन 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भर चुके है वो डीएसडी की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर अपना नाम मेरिट सूची में जाँच सकते है। आवेदक का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। आईटीआई एडमिशन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगा। आवेदक द्वारा प्राप्त आठवीं, दसवीं या बारहवीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों का नाम एमपी आईटीआई मेरिट लिस्ट में होगा वो आगे काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लें सकेंगे।

MP ITI Counselling 2026

डीएसडी मध्य प्रदेश द्वारा आईटीआई मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद, काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। जिन अभ्यर्थियों का नाम एमपी आईटीआई मेरिट सूची में है वो एमपी आईटीआई काउंसलिंग 2026 में भाग लें सकेंगे और आईटीआई ट्रेड में एडमिशन पा सकेंगे। काउंसलिंग प्रक्रिया के समय अभ्यार्थी द्वारा भरे गए विकल्प और सीट की उपलब्धता के आधार पर ही सीट का आवंटन किया जाएगा। सीट आवंटन होने के बाद उम्मीदवार को प्रवेश हेतु आईटीआई संस्थान में रिपोर्ट करना होगा और सभी जरुरी दस्तावेजों के साथ अपना एडमिशन कन्फर्म कर पाएंगे।

MP ITI Admission 2026-27 FAQs

एमपी आईटीआई एडमिशन फॉर्म 2026 कब निकलेंगे?

एमपी आईटीआई एडमिशन फॉर्म के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन मई-जून 2026 में शुरू होने की सम्भावना है।

What is MP ITI Admission 2026 Official website?

The MP ITI admission official website is https://dsd.mp.gov.in/.

What is last date to apply for MP ITI 2026 Registration?

The Madhya Pradesh ITI Admission registration 2026 last date is expected in June 2026.

Leave a Comment